लालू प्रसाद यादव को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब कुछ दिन मीसा भारती के आवास पर रहेंगे

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को इलाज के 19 दिन बाद सोमवार को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे सीधे सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे, जहां वे कुछ दिन विश्राम करेंगे।

बताया गया है कि लालू यादव पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन पटना वापसी डॉक्टरों की अंतिम अनुमति के बाद ही होगी। उनकी तबीयत 2 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें पहले पटना के पारस अस्पताल और फिर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया

इस दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी एम्स जाकर लालू यादव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद की सेहत अब स्थिर है और चिकित्सकों की निगरानी में धीरे-धीरे सुधार हुआ है। श्री सिंह स्वयं भी इलाज के लिए समय-समय पर एम्स जाते रहते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *