भागलपुर: बरारी पुल घाट के पास मिक्सिंग वाहन पलटने से चालक की मौत

भागलपुर : बरारी थाना क्षेत्र के पुल घाट के पास सोमवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में मिक्सिंग वाहन पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है, जो छपरा जिले के रहने वाले थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हो रहे निर्माण कार्य के दौरान हुआ। शैलेंद्र यादव मिक्सिंग वाहन चला रहे थे जब वाहन असंतुलित होकर निर्माण स्थल के पास ही पलट गया। वह वाहन के नीचे दब गए और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

गंभीर स्थिति में उन्हें मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव से पहले वायरल VIDEO ने बढ़ाई सियासी हलचल! ‘RJD कार्यकर्ता’ ने सड़क पर उतारा हरा गमछा, मंत्री रामकृपाल यादव की मौजूदगी में भगवा गमछा पहने

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *