खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का पटना से भव्य आगाज, प्रधानमंत्री मोदी बोले – “जो जितना खेलेगा, वो उतना ही खिलेगा”

पटना। बिहार ने रविवार शाम एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का शानदार उद्घाटन किया। पटना सहित राज्य के पांच प्रमुख शहरों में आयोजित इस आयोजन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से किया।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में 28 राज्यों के करीब 8500 खिलाड़ी शामिल हुए। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों का स्वागत भोजपुरी भाषा में करते हुए कहा, “देश के कोने-कोने से आइल रउआ सब के हम अभिनंदन करत बानी।”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “जो जितना खेलेगा, वो उतना ही खिलेगा।” उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर से आए खिलाड़ी बिहार से अच्छी यादें लेकर लौटेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों जैसे लिट्टी-चोखा और मखाना का स्वाद चखने की सलाह दी।

वैभव सूर्यवंशी की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने बिहार के समस्तीपुर के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश का युवा टैलेंट अब दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहा है।

15 मई तक चलेगा आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 15 मई तक चलेगा। प्रतियोगिता बिहार के पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा जैसे शहरों में आयोजित की जा रही है। यह पहली बार है जब बिहार इस स्तर के खेल आयोजन की मेज़बानी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में खेल अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि संस्कृति और करियर का हिस्सा बनते जा रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार की राजनीति में हलचल! पहले वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले नीतीश कुमार, फिर पहुंचे JDU कार्यालय; क्या होने वाला है बड़ा फैसला?

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में 15 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, रंगमंच के माध्यम से प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *