पेपर लीक कांड: रिमांड अवधि पूरी होने के बाद मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को भेजा गया जेल

पटना। चर्चित पेपर लीक घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। विशेष अदालत से चार दिनों की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई ने उससे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की थी।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया ने अपने नेटवर्क, उसमें जुड़े लोगों और पेपर लीक के जरिए परीक्षाओं में पास कराए गए अभ्यर्थियों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही एजेंसी को परीक्षा में सेटिंग और पैसों के लेन-देन की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी अहम सुराग मिले हैं।

CBI अब इस जानकारी के आधार पर नीट पेपर लीक मामले में दर्ज एफआईआर की जांच को और आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भी दो चरणों में करीब तीन दिन तक संजीव मुखिया से पूछताछ की थी।

यह मामला शिक्षा व्यवस्था में गहराते भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिसमें CBI की यह जांच आगे कई बड़े खुलासों की ओर संकेत कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    ‘छोटी मछलियां गिरफ्तार, बड़े खिलाड़ी फरार’—टेंडर घोटाले पर तेजस्वी का वार

    Share Add as a preferred…

    पंचायतों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी अलंकृता पांडे

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *