खगड़िया में सनसनी: मकई के खेत में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

बिहार के खगड़िया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के रबड़ी नगर वार्ड नंबर 15 स्थित पैरवा धार बहियार में मकई के खेत से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि खेत में काम करने पहुंचे मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा और इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। शव की स्थिति बेहद भयावह बताई जा रही है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या बेरहमी से की गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार मौके पर पहुंचे। उनके साथ सदर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाने का निर्णय लिया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें।

डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव 2-3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। बटाईदार मो. टीपू के अनुसार, खेत में काम करने आए मजदूर ने शव देखकर तुरंत सूचना दी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मृतका की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


ये भी पढ़े..

नालंदा में संतोष डॉन के खिलाफ बड़ा एक्शन, STF-EOU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी से मचा हड़कंप

Share Add as a preferred…

मोतिहारी में 2 करोड़ की अफीम के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 गिरफ्तार

Share Add as a preferred…