जदयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: नीतीश कुमार ने 24 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची जारी की, संजय झा फिर बने कार्यकारी अध्यक्ष

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने 24 सदस्यीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का गठन किया है। इस टीम में संगठनात्मक संतुलन के साथ सामाजिक और जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।

जदयू की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान: नीतीश कुमार ने 24 सदस्यीय पदाधिकारियों की सूची जारी की, संजय झा फिर बने कार्यकारी अध्यक्ष

पार्टी ने संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। संजय झा को न केवल जदयू संगठन बल्कि भाजपा के साथ तालमेल बैठाने में भी अहम भूमिका निभाने वाला नेता माना जाता है।

वहीं, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले यह पद वशिष्ठ नारायण सिंह के पास था। चंद्रवंशी अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं और उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने एक स्पष्ट सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।

राष्ट्रीय टीम में आलोक कुमार सुमन को फिर से कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं राजीव रंजन प्रसाद को सचिव के साथ-साथ पार्टी का एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने इस बार करीब एक दर्जन नेताओं को महासचिव बनाया है, जिनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रमेश सिंह कुशवाहा, रामसेवक सिंह, कहकशां परवीन, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल, राज सिंह मान, सुनील कुमार, हर्षवर्धन सिंह और गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

इसके अलावा सचिव पद पर रविंद्र प्रसाद सिंह, विद्यासागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूही तागुंग और निवेदिता कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को नई टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं अशोक चौधरी और मनीष कुमार वर्मा को फिर से महासचिव बनाकर संगठन में उनकी भूमिका बरकरार रखी गई है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल यह एक छोटी टीम है, जिसका आगे विस्तार किया जा सकता है।


ये भी पढ़े..

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगी कृषि योजनाओं की जानकारी

Share Add as a preferred…

तिनटंगा करारी को गोपालपुर अंचल से जोड़ने की दिशा में पहल तेज, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर जिला प्रशासन सक्रिय

Share Add as a preferred…