बिहार के 47 प्रखंडों में आज से चलेगा कस्तूरबा विद्यालय

पटना। राज्य के 13 जिलों औरंगाबाद, अरवल, गया, बांका, मुजफ्फरपुर, नवादा, कैमूर, पूर्णिया, शेखपुरा, सीतामढ़ी, रोहतास, पश्चिम चंपारण और जमुई के 47 प्रखंडों में नौंवी से 12 वीं तक के लिए अतिरिक्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालन बुधवार को शुरू किया जाएगा। इन विद्यालयों में 4700 छात्राएं पढ़ाई करेंगी।

इससे पहले बिहार के 530 प्रखंडों में कक्षा छह से आठ तक तक की छात्राओं के लिए पहले से ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चल रहे हैं। वहीं, 143 प्रखंडों में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों के लिए भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा कि बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे बहुआयामी प्रयासों में उक्त विद्यालय एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित समुदायों सहित हाशिए पर रहने वाले समूहों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    IIIT भागलपुर में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर छह दिवसीय FDP का शुभारंभ, विशेषज्ञों ने इंडस्ट्री 4.0 पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…