आज राजनीतिक दल बन जाएगा जनसुराज

पटना। बुधवार को बिहार में एक और नए राजनीतिक दल का सूत्रपात हो जाएगा। 2 मई 2022 से बिहार में चल रहा जन सुराज अभियान बुधवार को एक राजनीतिक दल के तौर पर परिवर्तित होने जा रहा है।

इस अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में बिहार की सभी पंचायतों, प्रखंडों और जिलों से जनसुराज से जुड़े लोग वेटनरी कॉलेज मैदान पटना आ रहे हैं और जन सुराज अभियान को दल बनने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जन सुराज अभियान के दल बनने के मौके पर इसके नेता, नेतृत्व परिषद और संविधान की घोषणा भी की जाएगी। 2 अक्टूबर 2022 से जन सुराज अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार की पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा अबतक 17 जिले में हो चुकी है। दो साल के दौरान प्रशांत किशोर ने लगभग 5 हजार किमी की पदयात्रा की है और 5500 से अधिक गांवों में पैदल चलकर गए हैं। जन सुराज को बिहार के एक करोड़ लोग मिलकर एक राजनीतिक दल बनाने जा रहे हैं। प्रशांत किशोर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वो दल के नेतृत्व करने वाले लोगों में शामिल नहीं होंगे।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…