भागलपुर में काली पूजा की धूम, विधायक अजीत शर्मा ने मां काली से मांगी शहरवासियों की खुशहाली की दुआ

भागलपुर | 23 अक्टूबर 2025: भागलपुर में काली पूजा का पर्व इस बार भी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहर के मंदिरों और पूजा पंडालों में मंगलवार की रात से ही भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। जगह-जगह सजी मां काली की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

शहर के प्रमुख मंदिरों में आरती, भजन और दीप सज्जा के बीच भक्तों ने मां काली की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इसी क्रम में नगर विधायक अजीत शर्मा ने देर शाम कई काली मंदिरों का भ्रमण किया और मां काली के दरबार में मत्था टेका।

विधायक अजीत शर्मा परवत्ती स्थित बुढ़िया काली स्थान पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शहरवासियों की खुशहाली एवं उन्नति के लिए मां काली से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर बुढ़िया काली समिति के सदस्यों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया, जबकि मंदिर के पुजारी ने उन्हें मां काली की चुनरी भेंट कर आशीर्वाद दिया।

विधायक अजीत शर्मा ने कहा, “मां काली की कृपा से भागलपुर में शांति, सद्भाव और समृद्धि बनी रहे — यही मेरी प्रार्थना है। शहर के लोग सुखी रहें, यही मां से मेरी विनती है।”

शहर भर में भक्तिमय माहौल के बीच रात भर दीप, आरती और मां काली के जयकारे गूंजते रहे। हर गली-मोहल्ले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading