“जिस तरह सूरज का उगना तय है, उसी तरह भागलपुर में कमल का खिलना तय है” — सैयद शाहनवाज हुसैन

भागलपुर | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर पहुंचे। स्थानीय अतिथि कक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया।

ऑपरेशन सिंदूर का किया ज़िक्र, पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी

प्रेस वार्ता के दौरान सैयद शाहनवाज हुसैन ने हाल के दिनों में हुए ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि “धर्म का नाम लेकर जो आतंकवादी कृत्य हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। यह पाकिस्तान की साज़िश थी, जिसे भारत ने पूरी तरह विफल कर दिया।”

उन्होंने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी, उस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब दौरे पर थे। लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत स्वदेश लौटकर निर्णायक कदम उठाया गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर सैकड़ों आतंकियों को ढेर किया गया।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “यह युद्ध नहीं, बल्कि स्ट्राइक थी। अगर युद्ध होता तो पाकिस्तान का नाम-ओ-निशान मिटा दिया जाता। प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकवाद के आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस के नेताओं की बयानबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस को ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। जनता अब सब समझ चुकी है। कई राज्यों में कांग्रेस के खाता तक नहीं खुले, और यदि ऐसी हरकतें जारी रहीं तो जनता उन्हें पूरी तरह साफ़ कर देगी।”

आगामी विधानसभा चुनाव और भागलपुर सीट को लेकर बड़ा बयान

भागलपुर विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “जिस तरह सूरज का उगना तय है, उसी तरह भागलपुर में कमल का खिलना भी तय है। भाजपा भागलपुर सीट से सशक्त उम्मीदवार उतारेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।”

जब मीडिया ने उनसे पूछा कि भागलपुर से भाजपा उम्मीदवार कौन होगा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “जो भी होंगे, भागलपुर के ही होंगे।”

भागलपुर दौरे पर सैयद शाहनवाज हुसैन का यह बयान राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कड़े तेवर और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रति आत्मविश्वास ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।

भागलपुर की राजनीति में भाजपा की क्या रणनीति होगी और कौन चेहरा सामने आएगा, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भागलपुर में चला हरियाली अभियान, पूर्वजों की स्मृति में लगाए गए पौधे

    Share Add as a preferred…

    बाढ़ के बीच नाव संचालन पर प्रशासन सख्त: नाविकों को मिली आर्थिक सहायता, अवैध वसूली पर होगी गिरफ्तारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *