जीतनराम मांझी का तंज, कहा – पूर्व मुख्यमंत्री हैं बहुत दुखी, अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कईसा बना दिया है सब

I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक बनने से सीएम नीतीश कुमार के इनकार के बाद देश की सियासत गरमा गई है। अब इस मामले पर विरोधी पक्ष की तरफ से लगातार बयानबाजी होने लगी है। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तंज कसा है और कहा है कि हम बहुत दुखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा किया है और लिखा है कि अब किसी को “राजा” बनाने का सपना दिखाकर “सेनापति” बना दीजिएगा तो उ काहे सेनापति बनेगा? जवाब तो लालू जी को देना चाहिए कि आखिर ऊ नीतीश जी के साथ ऐसा काहे किए? “अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कईसा बना दिया है सब”। हम बहुत दुखी हैं।

जीतन राम मांझी ने कहा है कि नीतीश कुमार के साथ धोखा हुआ है। इन्हें तो प्रधानमंत्री के रुप में प्रोजेक्ट करने के लिए लाया गया था कि आप पीएम मैटेरियल है। अब संयोजक बनाने में ही इधर-उधर की बात हो रही है। दूसरी तरफ कहा जाता है कि राहुल गांधी जी शादी करिए हमलोग बारात जाएंगे। दो नाव पर चढ़ाकर, बहकाकर नीतीश कुमार को एनडीए से तोड़कर लाया गया। आज स्थिति है कि बीच भंवर में छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़े..

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…

डेंगू के बढ़ते खतरे के बीच अलर्ट: PMCH में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार, पूरे बिहार में स्वास्थ्य विभाग ने तेज की तैयारी

Share Add as a preferred…