भागलपुर : गणना प्रपत्र तैयार करने में सहयोग कर रही हैं जीविका दीदियाँ

भागलपुर, 05 जुलाई 2025:मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जीविका दीदियाँ बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। वे न सिर्फ योग्य मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं, बल्कि प्रपत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देने और भरे हुए प्रपत्रों के संग्रहण में भी पूरा सहयोग कर रही हैं।

जिला स्तर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका और सामुदायिक संगठन कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार के अनुसार, जिले में 1842 सामुदायिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ा गया है, जिन्हें प्रपत्र भरने और दस्तावेजों से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ दी गई हैं। अगले तीन दिनों में सभी घरों से प्रपत्र भरकर एकत्र कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस्माईलपुर प्रखंड के परबत्ता पंचायत की सामुदायिक उत्प्रेरक निशा कुमारी जीविका समूह से जुड़े परिवारों के घर-घर जाकर प्रपत्र एकत्र कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले सभी परिवारों को आवश्यक जानकारी देकर प्रपत्र वितरित किए गए थे और अब बीएलओ के साथ बैठकर जांच के बाद प्रपत्र जमा कराए जा रहे हैं। सही पाए गए प्रपत्रों को बीएलओ ऐप पर भी अपलोड किया जा रहा है।

पुनरीक्षण अभियान की प्रमुख तिथियाँ:

  • घर-घर सर्वेक्षण: 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक
  • ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 1 अगस्त 2025
  • दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करने की अवधि: 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 30 सितंबर 2025

इस विशेष अभियान में जिला प्रशासन, निर्वाचन आयोग और सामाजिक संगठनों की सहभागिता यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रहे मजदूर की टांग टूटी, अस्पताल में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, मुख्यमंत्री ने कहा- वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा राज्य का सांस्कृतिक गौरव

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *