भागलपुर : बाढ़ पीड़ितों के लिए जीवन जागृति सोसायटी का बड़ा कदम, रण्णुचक में 500 परिवारों को मिला सुखा राशन

भागलपुर | बाढ़ से प्रभावित रण्णुचक गांव में जीवन जागृति सोसायटी ने गुरुवार को राहत सामग्री वितरित की। संस्था ने लगभग 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों तक सुखा राशन पहुँचाया, जिसमें आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल थी, ताकि प्रभावित परिवार कुछ दिनों तक अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें।

संस्था का उद्देश्य

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा—

“जीवन जागृति सोसायटी हमेशा जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है, खासकर तब जब सरकारी मदद सभी तक नहीं पहुंच पाती।”

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित किया है और इस मदद से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

संस्था की सक्रियता

जीवन जागृति सोसायटी पिछले कई वर्षों से जीवन रक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक आपदाओं में राहत कार्य में सक्रिय है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर बाइपास पर दो दर्दनाक हादसे, तेज रफ्तार वाहनों ने ली दो लोगों की जान

    Share Add as a preferred…

    जी रामजी योजना को लेकर विशेष बैठक आयोजित, नए नियमों की दी गई विस्तृत जानकारी

    Share Add as a preferred…