अम्मापाली हॉल्ट ओवरब्रिज से चोरी हुआ लोहा बरामद, कथित नेता मुन्ना सिंह गिरफ्तार

भागलपुर | पीरपैंती —भागलपुर ज़िले के अम्मापाली हॉल्ट ओवरब्रिज से चोरी हुए लोहे का बड़ा हिस्सा RPF ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मुन्ना सिंह उर्फ सुजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके घर से चोरी का छह जाल लोहा सही-सलामत मिला।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

मुन्ना सिंह, जो खुद को “कथित नेता” बताता है, पहले भी पीरपैंती थाना कांड संख्या 103/2005 में ट्रक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। हाल के दिनों में वह खुद को भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताता था, लेकिन अब चोरी के मामले में रंगे हाथ पकड़ा गया।

उच्चस्तरीय मॉनिटरिंग

यह कार्रवाई RPF IG–DIG कोलकाता के निर्देश पर की गई।

  • जांच में कहलगांव RPF इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठे हैं।
  • पांच दिन पहले इंस्पेक्टर और मुन्ना सिंह का एक फोटो वायरल हुआ था।
  • आरोप है कि केस को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन IG–DIG कोलकाता की सीधी मॉनिटरिंग से मामला दब नहीं सका।

स्थानीय छवि

क्षेत्र में मुन्ना सिंह की पहले से ही “दागी” छवि रही है।


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    भागलपुर : कदवा में अपहरण–फिरौती केस का त्वरित खुलासा! कुछ ही घंटों में दोनों अपहृत सुरक्षित बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता

    Continue reading
    बिहपुर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़! हथियार, कट्टा, कारतूस और मशीन बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

    Continue reading