जदयू कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चर्चा और जाति जनगणना के सफल होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जताया आभार

भागलपुर जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत भागलपुर नगर विधानसभा क्षेत्र में कर्पूरी चर्चा के साथ “जाति आधारित जनगणना एवम प्रकाशन” के उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामूहिक रूप से आभार प्रकट करने के लिए जिला जनता दल यूनाइटेड भागलपुर द्वारा आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें जनता दल यूनाइटेड भागलपुर इकाई के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की काफी सराहना की। उन्होंने कहा यह एक कुशल मुख्यमंत्री हैंं। जिसके चलते बिहार तरक्की की ओर जा रहा है। जिसका जीता जागता नमूना आप बेरोजगारी से रोजगार में देख रहे हैं।

साथ ही कर्पूरी चर्चा और जाति आधारित जनगणना कराकर उन्होंने एक मिसाल कायम किया है और बिहारवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। कार्यक्रम के दौरान भागलपुर जिला अध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह मीडिया प्रभारी प्रभारी सह प्रवक्ता शिशुपाल भारती के साथ-साथ दर्जनों जदयू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े..

बांग्ला सावन शुरू होते ही सुल्तानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़, गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *