पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर से मिलने पहुंचे थे JDU नेता : तभी BJP की मीटिंग में होने लगी फायरिंग, मचा हड़कंप

बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां बीजेपी की मीटिंग में फायरिंग हुई है जिसमें जेडीयू के एक व्यक्ति को गोली लगी है जबकि जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुरलीगंज धर्मशाला मे बीजेपी प्रबुद्ध जनों की बैठक चल रही थी.इस बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को भी शिरकत करना था.इस बैठक में तारकिशोर से मिलने जेडीयू कार्यकर्ता संजय भगत पहुंचे हुए थे, पर तारकिशोर के आने से पहले ही किसी मुद्दे पर नेताओं के बीच कहा-सुनी हो गई और फिर विवाद बढता चला गया।

बैठक मे पहुंचे एक नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी जिसमें जेडीयू कार्यकर्ता संजय भगत को गोली लग गई.उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं बीच-बचाव करने के में बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक यादव के साथ कई अन्य कार्यकर्ता घायल हो गए.वहीं मौके से फायिरंग करने वाले को पकड़ लिया गया है.उसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई है.फायरिंग की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *