प्रशांत किशोर पर JDU का हमला: “सोशल मीडिया के कलाकार हैं, जन सरोकारों से नहीं कोई लेना-देना” – मनीष वर्मा

कटिहार, बिहार | 15 जून 2025:

जन सुराज के संस्थापक और चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर सियासी निशाने पर हैं। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “सोशल मीडिया का कलाकार” करार दिया।

कटिहार में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि,

“प्रशांत किशोर सोशल मीडिया में माहौल बनाकर एक वर्चुअल पार्टी चला रहे हैं। उनका जनता के असली सरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। जनता का जुड़ाव जमीन से होता है, न कि वर्चुअल माहौल बनाने से।”

नीतीश कुमार की सेहत पर विपक्षी सवाल बेबुनियाद: मनीष वर्मा का जवाब

विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर उठे सवालों पर भी मनीष वर्मा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि,

“मुख्यमंत्री पूरी तरह फिट हैं। वह हाल ही में पूरे बिहार का दौरा कर चुके हैं। विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बेबुनियाद सवाल खड़े कर रहा है।”

कांग्रेस विधायक के आरोपों पर भी तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान द्वारा जून महीने में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर कथित डी-टैक्स वसूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वर्मा ने कहा,

“ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। कांग्रेस खुद घोटालों की जननी रही है। आज भी कई राज्यों में उसकी सरकारें हैं, वहां क्या हो रहा है यह सभी जानते हैं।”

सीमांचल में JDU को बेहतर परिणाम की उम्मीद

अपने सीमांचल दौरे को लेकर वर्मा ने आशा जताई कि इस बार कटिहार और आसपास के इलाकों में एनडीए को पहले से बेहतर चुनावी परिणाम मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात “बेहद उत्साहजनक” रही।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *