इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: SSB व पुलिस ने चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

सिकटा, पश्चिम चंपारण | 15 जून 2025:

सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सिकटा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास 52.280 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बेतिया SP के निर्देश पर चलाया गया विशेष जांच अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेतिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ओरिया नदी के पास SSB और सिकटा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान नौतन खुर्द निवासी छोटू साह के रूप में हुई

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द निवासी छोटू साह के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस जब्त करने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ती तस्करी पर सख्त निगरानी

पुलिस और SSB के संयुक्त प्रयासों से सीमा क्षेत्र में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, 1.54 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *