JDU की हार पर उपेंद्र कुशवाहा का आया बयान

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि रूपौली विधानसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार कलाधर मंडल की हार एनडीए के लिए माथे पर शिकन पैदा करने वाली है।शनिवार को कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल पर यह टिप्पणी की है। मगर, उन्होंने राजद उम्मीदवार बीमा भारती की हार पर संतोष भी प्रकट किया है।उन्होंने लिखा-संतोष इस बात का है कि जनता राज्य में 2005 के पहले की स्थिति के लिए जिम्मेवार पार्टी को बख्शने को अभी भी तैयार नहीं है। उप चुनाव का यह साफ संदेश है।

रुपौली में सभी को चौंकाते हुए निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने RJD और JDU उम्मीदवार को हरा दिया। शंकर सिंह ने 68070 वोट प्राप्त कर कलाधर मंडल को 8246 मतों से शिकस्त दी वहीं बीमा भारती को 37451 वोटों से हरा दिया। शंकर सिंह इससे पहले 2005 में भी लोजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, चार स्कूल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड बैंक अधिकारी दंपती की हत्या से सनसनी, दो दिन पहले आया किरायेदार बना पुलिस की जांच का केंद्र

    Share Add as a preferred…