भागलपुर स्टेशन पर 5 जुलाई से खुलेगा जन औषधि केंद्र, ब्रांडेड दवाओं से 90% तक सस्ती होंगी दवाइयां

भागलपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 5 जुलाई से जन औषधि केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। यह केंद्र आम जनता को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराएगा।

रेलवे बोर्ड द्वारा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही इस योजना के तहत भागलपुर स्टेशन पर खुलने वाला यह शहर का तीसरा जन औषधि केंद्र होगा। इससे पहले मायागंज और सदर अस्पताल में दो केंद्र संचालित हो रहे हैं।

इस केंद्र का संचालन जीरोमाइल निवासी पिंकी कुमारी करेंगी, जिन्होंने इसे अप्रैल 2028 तक किराए पर लिया है।

कॉमर्शियल इंस्पेक्टर फुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि,

“5 जुलाई से स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में जन औषधि केंद्र पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकेंगी।”

यह पहल आम जनता के लिए राहतकारी साबित होगी, खासकर उन मरीजों के लिए जो महंगी दवाइयों का खर्च उठाने में असमर्थ हैं।


 

ये भी पढ़े..

बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर में 14.74 करोड़ से बनेगी आधुनिक फर्नीचर निर्माण इकाई

Share Add as a preferred…

भागलपुर में 4 जुलाई को सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल चयन प्रतियोगिता, राज्य स्तर के लिए चुनी जाएंगी जिला टीमों

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *