जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में शहीद हुए संतोष कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भागलपुर, 22 मई 2025: जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भागलपुर जिले के इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत बिहटा इस्माइलपुर गांव निवासी संतोष कुमार का अंतिम संस्कार आज दोपहर लगभग 1 बजे उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

तिरंगे में लिपटे शहीद संतोष कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। इस दौरान उपस्थित सुरक्षाबलों के जवानों ने सम्मान स्वरूप हवाई फायर कर सलामी दी।

अंतिम संस्कार के अवसर पर नवगछिया की पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रेरणा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रताप सिंह सहित प्रखंड स्तर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। शहीद संतोष कुमार की शहादत को नमन करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भी उपस्थिति रही।

शहीद के सम्मान में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और लोगों ने भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।


 

  • ये भी पढ़े..

    BPSC TRE-4 भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति से बदलेगी बिहार की तस्वीर

    Share Add as a preferred…

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *