बिहार में खेल प्रतिभाओं को तराशने की पहल: एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए ट्रायल शुरू

पटना, 21 जून 2025: राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रारंभिक उम्र से तराशने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में मुंगेर जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आज शीतलपुर मैदान, मुंगेर में आयोजित किया गया।

152 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने जानकारी दी कि ट्रायल में 22 लड़कियों और 130 लड़कों समेत कुल 152 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ये ट्रायल 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।

18 खेलों में होंगे ट्रायल
राज्य के विभिन्न जिलों में 18 खेल विधाओं में चयन ट्रायल अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों का चयन शारीरिक दक्षता और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी संबंधित खेल के एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आवासीय रूप से प्रशिक्षित किए जाएंगे।

सरकार देगी प्रशिक्षण से लेकर शिक्षा तक की संपूर्ण सुविधा

श्री शंकरण ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन, शिक्षा एवं प्रशिक्षकों की देखरेख में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना है।

सरकार की प्रतिबद्धता: खेल प्रतिभा को पहचान और प्लेटफॉर्म

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एकलव्य केन्द्रों की स्थापना का मकसद नवोदित प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करना है, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में खाद की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा प्रहार; 208 लाइसेंस रद्द, 29 एफआईआर दर्ज

    Share Add as a preferred…

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *