दूरसंचार विभाग की ‘संचार मित्र योजना’ के जरिए युवाओं को सशक्त बनाने की पहल

पटना। डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दूरसंचार विभाग, बिहार एलएसए ने ‘संचार मित्र योजना’ के माध्यम से नागरिकों को दूरसंचार सेवाओं, सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जागरूक करने की पहल की है।

देशभर में 100 5G लैब की स्थापना

इस योजना के तहत हाल ही में देशभर के 28 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में 100 5G लैब स्थापित किए गए। इन संस्थानों से चुने गए 250 से अधिक छात्रों को संचार मित्र के रूप में नियुक्त किया गया। बिहार से 6 संचार मित्रों का चयन हुआ, जिनमें डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा; आईआईटी पटना और एनआईटी पटना से दो-दो छात्र शामिल हैं।

राहुल रंजन को विशेष सम्मान

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के छात्र राहुल रंजन को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित ITU WTSA 2024 कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने की भूमिका

बिहार एलएसए के मार्गदर्शन में इन संचार मित्रों ने मोबाइल धोखाधड़ी, उपयोगकर्ता सुरक्षा और संचार साथी पोर्टल की सुविधाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

संचार मित्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया

कार्यकाल की समाप्ति पर दूरसंचार विभाग, बिहार एलएसए ने सभी छह संचार मित्रों को प्रमाण-पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की। यह पहल तकनीकी क्षेत्र में नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का दावा! RJD सांसद सुधाकर सिंह ने 9 IAS अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    केंद्रीय मंत्री ने एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को घेरा, कहा- अवैध पिस्टल रखने वाले का क्यों हो रहा महिमामंडन?

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *