इंदौर को लगातार 7वीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया, जानें अपने शहर का हाल

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का परिणाम जारी हो गया है। इस सर्वेक्षण में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है। वहीं, महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अव्वल राज्यों को पुरस्कार प्रदान किए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर को लगातार सातवीं बार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। आइए जानते हैं अन्य शहरों का हाल क्या है।

महाराष्ट्र का शानदार प्रदर्शन 

केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को शानदार प्रदर्शन करने का अवार्ड मिला है।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…