लंदन में भारतीय गर्ल का जलवा, सड़कों पर दुल्हन बनकर लहंगे में घूमते हुए नजर आई लड़की

हमारे देश की संस्कृति और पहनावे को पूरी दुनिया फॉलों कर रही है। भारतीय परिधानों को सबसे अच्छा पहनावा माना जाता है। जिसे पहनने के बाद लोगों की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। देश हो या विदेश हर जगह भारतीय परिधानों का महत्व देखने को मिलता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण पेश करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक भारतीय लड़की दुल्हन के लिबास में लंदन के सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रही है। इस लड़की को देखकर लंदन के लोग काफी हैरान नजर आएं और उसकी फोटो क्लिक करते हुए दिखे। लड़की दुल्हन के लिबास में काफी खूबसूरत दिख रही है।

दुल्हन के लिबास में लड़की को देख लोगों के मुंह से निकला Wow

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भारतीय लड़की दुल्हन के लिबास में लंदन के सड़कों पर, मेट्रो में और कई स्थानीय जगहों पर घूमते हुए नजर आ रही है। दुल्हन के लिबास में लड़की को देखने के बाद लंदन के लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं। लड़की की सुंदरता देख कई लोगों के मुंह से Wow और गॉर्जियस जैसे शब्द सुनने को मिल रहा है। लोग लड़की को काफी हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और उसकी फोटो खींचने लगते हैं जबकि कई अन्य लोग लड़की का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। आमतौर पर लंदन में लोग इस तरह के कपड़े नहीं पहनते इसलिए लंदन के लोग भारतीय लड़की को इन कपड़ो में देखकर काफी हैरान नजर आते हैं।

लोग खूब कमेंट कर रहे हैं

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shr9ddha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 11 लाख लाख लोगों ने लाइक किया है और 56 लाख लोगों ने इसे देखा है। वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘हमें भारतीय होने पर गर्व है।’ दूसरे कमेंट किया- ‘ऐसा ही है हमारा देश जिसे दुनिया देखते रह जाती है।’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘भारतीय राजकुमारी’।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…