भागलपुर : सुल्तानगंज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — सुल्तानगंज में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अजगैबीनाथ धाम समेत विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख गुंजा देवी ने झंडोत्तोलन किया, जबकि नगर परिषद में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू ने तिरंगा फहराया। मनरेगा कार्यालय में पदाधिकारी राज कमल, सुल्तानगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

राजद के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष विवेकानंद यादव और प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव ने अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया। वहीं, राजद के संभावित विधायक प्रत्याशी रामचन्द्र चौधरी ने महादलित टोला में ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम में विधायक ललित नारायण मंडल, नगर उपसभापति नीलम देवी, सीओ रवि कुमार, बीडीओ संजीव कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों के सदस्य, वार्ड पार्षद, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


 

  • Related Posts

    जेडीयू दफ्तर बना ‘अखाड़ा’! नीतीश के राज्यसभा जाने पर भड़के कार्यकर्ता; पकवान फेंके, कुर्सियां तोड़ीं; अपने ही नेताओं पर फूटा गुस्सा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading