
भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक अजीत शर्मा ने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर सलामी दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देश के लिए गौरव और सम्मान का दिन है, जो हमें उन अमर शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आज़ादी के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा, “आज हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान की रक्षा करे। जिस तरह राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज़ उठा रहे हैं, उसी तरह हमें भी एकजुट होकर देश के मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।”
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।


