राज्यहित में नीतीश कुमार जी पुनः ‘इंडिया गठबंधन’ में वापस आ जाएँ – सुमन मल्लिक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से राज्यहित में पुनः इंडिया गठबंधन में वापस लौटने का आग्रह किया हैं। श्री मल्लिक ने कहा की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने सत्ता पर काबिज होने के लिए जिस चरित्र का प्रदर्शन किया हैं, वो अत्यंत ही शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा की चुनाव होने तक भाजपा एक सोचें समझे नीति के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे को आगे रख कर प्रचार अभियान चलाया था किन्तु चुनाव परिणाम आते ही भाजपा ने शिंदे साहब की अनदेखी कर अपना मुख्यमंत्री देने का षडयंत्र रच डाला।

श्री मल्लिक ने कहा की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में भी भाजपा यही खेल नीतीश जी के साथ खेलने की तैयारी कर चुकी हैं। श्री मल्लिक ने कहा की राजनीति के माहिर श्री नीतीश कुमार जी जरूर ही इन सब गतिविधियों पर नजऱ रख रहे होंगे। श्री मल्लिक ने कहा की एनडीए गठबंधन को एकबात गांठ बांध लेना चाहिए की आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ता श्री नीतीश कुमार जी के प्रति सम्मान का भाव रखती हैं और ऐसे में वे अपने पुराने गठबंधन में वापस आते हैं तो, उनके सम्मान के साथ-साथ ये कदम बिहार के विकास में भी हितकर साबित होगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *