मुजफ्फरपुर में सो रहे पिता-पुत्र को तेजाब से नहलाया, हालत गंभीर

कुढ़नी (मुजफ्फरपुर)। तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल गांव में जमीन के विवाद को लेकर सो रहे पिता-पुत्र पर तेजाब से घातक हमला होने से उनकी स्थिति गंभीर है। दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जमीन के पुराने विवाद को लेकर तेजाब से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पट्टीदार ने दूसरे पट्टीदार के पिता व पुत्र पर तेजाब फेंका, जब शोर मचाया तो दोनों के पिता दौड़े। उन पर भी तेजाब फेंक दिया। इसमें मधौल निवासी सुनील कुमार (60) व उसके पुत्र नीरज कुमार (30) गंभीर रूप से झुलस गए। सुनील कुमार को तेजाब से पूरी तरह नहला दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन दोनों को एसकेएमसीएच भर्ती कराया है। पट्टीदार अरुण कुमार और अंबू कुमार पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया गया है। नीरज का चचेरा भाई ऋषभ भी आंशिक रूप से झुलसा हुआ है। ऋषभ के बड़े भाई ने पुलिस को बताया है कि दिन में घर के सामने कूड़े में आग लगाई थी।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बोले- विकास और काम के दम पर मांगेंगे जनता का समर्थन

    Share Add as a preferred…

    नितिन नवीन के गढ़ में BJP का नया चेहरा, अभिषेक कुमार संभालेंगे चुनावी कमान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *