मोतीचक दियारा क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या

भागलपुर (सुल्तानगंज)।सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत के मोतीचक दियारा क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार तड़के गंगा किनारे ईंट-पत्थर से कुचले गए शव को बरामद किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया।

मृतक की पहचान

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान मोतीचक गांव निवासी जयप्रकाश मंडल के रूप में हुई है। शव ईंट भट्टा के समीप गंगा किनारे बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उनकी हत्या ईंट-पत्थर से कुचलकर की गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर अज्ञात अपराधियों की खोजबीन शुरू की जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    ताजिया जुलूस में दर्दनाक हादसा, डीजे लगे ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना शराब बरामदगी ट्रक जब्त करना पड़ा महंगा, बिहार सरकार पर ₹2.15 लाख का जुर्माना

    Share Add as a preferred…