कहलगांव सीट से अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त दिखे कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह

भागलपुर।कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की सक्रियता बढ़ने लगी है। शनिवार को कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने धनोरा पंचायत में कांग्रेस सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। इसके बाद भोलसर में आयोजित संविधान सम्मान योद्धा कार्यक्रम में भी वे मौजूद रहे।

जनता से सीधा संवाद

प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रमों के इतर मुरहन बड़ी जमीन में आयोजित गणेश पूजा में भी शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई पंचायतों का दौरा किया और पैदल यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

“कहलगांव सीट से मेरी जीत तय”

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा—
“भागलपुर जिले में कांग्रेस की तीन संभावित सीटों में से कहलगांव सीट मेरे लिए तय हो चुकी है। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और इस बार मेरी जीत भी सुनिश्चित है।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुटान

इस अवसर पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में 24 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं, स्मार्ट मीटर उपभोक्ता तुरंत करा लें रिचार्ज

    Share Add as a preferred…

    भारत-नेपाल सीमा पर मुहर्रम जुलूस में बवाल, जोगबनी में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी; सीमा पर भारी पुलिस और SSB तैनात

    Share Add as a preferred…