CM नीतीश के गृह जिले में वार्ड पार्षद के रिश्तेदार उड़ा रहे थे शराबबंदी का मखौल, रात रंगीन करने का था प्लान

बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना, पिलना, खरीदना, बेचना, रखना और बनाना सब गैर कानूनी है। लेकिन इसके बाद शराब को लोग छोड़ नहीं रहे। ऐसे में ताजा मामला नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है जहां बर्थडे पार्टी में जमकर जाम छलकाने का इंतजाम कर दिया गया था। इतना ही नहीं पार्टी में नर्तकियों के ठुमके के साथ रात रंगीन करने का भी प्लान था। लेकिन, अब इस पुरे प्लान पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप बर्थ डे पार्टी में डीजे के धुन पर शराब छलकाते 41 नशेड़ियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। चर्चा है कि यह बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। जहां पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी।

वहीं, देर रात तक होटल में बज रहे डीजे से आस पास के लोग परेशान होकर सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई। पार्टी में जितने भी लोग बचे हुए थे सभी शराब के नशे में टल्ली थे। पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली तो छह बोतलों में बची हुई आधी अधूरी शराब बरामद हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 41 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के बाद सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। कुछ लोग माहौल का फायदा उठाकर भाग निकले।

इधर, इस पुरे मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साह ने बताया कि नए उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बरामद की मामले में होटल को सील कर दिया गया है। 41 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से शराब बरामद होने और सेवन करने के कारण सभी को न्यायालय के हवाले किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

  • Related Posts

    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मुंगेर में ‘रोज डे’ पर पति को दिया शराब का जाम, ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ दिखाई ‘दबंगई’; रील वायरल होते ही पुलिस ने नापा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *