बक्सर में सुधाकर सिंह ने RJD के यादव नेता को भरी सभा में जमकर पिटवाया, बॉडीगार्ड से पिस्टल भी तनवाया

बिहार के बक्सर में RJD के कैंडिडेट सुधाकर सिंह पर गंभीर आरोप लगा है. आरजेडी के एक यादव नेता अपनी पार्टी के नेतृत्व से गुहार लगा रहे हैं-सुधाकर सिंह ने भरी सभा में मुझे लाठी-डंडे से धुनवाया. बॉडीगार्ड से पिस्टल तनवाया. आरजेडी के नेता छात्र राजद के प्रदेश महासचिव भी हैं.

सुधाकर सिंह ने कहा-मंच पर कैसे आ गया

छात्र राजद के प्रदेश महासचिव तुषार विजेता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपना दुख बयान कर रहे हैं. उन्होंने लिखा है “आज दिनांक 29/05/ 24 को धनसोई जनता कांलेज के फील्ड से मेरे नेता आदरणीय तेजस्वी यादव जैसे ही जनता मालिकों को संबोधित करके हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़े. मेरे नेता के उड़ते ही अपने बॉडी गॉर्ड लोग को आदेश देकर सुधाकर सिंह ने मुझे अभिमन्यु की तरह धनसोइ फील्ड में घेरवाकर अपने बॉडी गॉर्ड से दर्जनों डंडा पिटवाया.

छात्र राजद के प्रदेश महासचिव तुषार विजेता ने कहा है कि मेरा गलती बस इतना था कि मैं मंच पर चढ़ गया था, जबकि कई लोग बिना लिस्ट में नाम के चढ़े थे. दूसरे विधानसभा के लोग मंच पर थे. तेजस्वी यादव का कार्यक्रम मेरे विधानसभा में था. मैं पार्टी का पदाधिकारी हूं. मुझे मंच पर चढ़ने के आदेश था. मैंने सारी तैयारी करवायी थी. अपने क्षेत्र से सबसे ज्यादा लोगों को लेकर तेजस्वी यादव की सभा में गया था.

क्या किसी बैकवर्ड को नेता बनने की इजाजत नहीं है?

छात्र राजद के प्रदेश महासचिव तुषार विजेता ने कहा है कि पार्टी में वफादारी पूर्वक सेवा करने का यही नतीजा है की आपको डंडा से पीटा जाएगा और आपके ऊपर पिस्टल तनवाया जाएगा. ताकि बक्सर में किसी बैकवर्ड के लड़का का हिम्मत न हो सुधाकर सिंह के सामने नेता बनने का.

मंच पर बैठने की मिली सजा

दरअसल बक्सर के धनसोई में बुधवार को तेजस्वी यादव की चुनावी सभा थी. तुषार विजेता ने सोशल मीडिया पर उसकी पूरी कहानी लिखी है. तुषार विजेता ने कहा कि धनसोई की सभा में मैं बक्सर का सिंगल छात्र नेता होने के नाते मंच पर बैठा था. मेरे ही विधानसभा में यह कार्यक्रम था. मंच पर तमाम लोग बिना लिस्ट के बैठे थे जो पार्टी के लिए एक दिन भी काम नहीं किये हैं. मेरे मंच पर बैठने के बाद इंडिया गठबंधन के बक्सर लोकसभा से उम्मीदवार सुधाकर सिंह अपने दोनों बॉडी गॉर्ड में पास आये और मेरे से अरे-तरे और गाली गलौज करते हुए मुझे मंच से उतार दिया. उनका एक बॉडी गॉर्ड बोला- आव मंचवा के पिछवा फ़रिया ले. वहाँ पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने और राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम के बॉडी गॉर्ड ने में समझा बुझाकर मुझे मंच से करीब 50 फीट दूर बैठाया.

  • ये भी पढ़े..

    खान सर-ज्ञान बिंदु विवाद पर बोले पप्पू यादव: “दोनों मेरे दिल के टुकड़े, शिक्षा को मत बनाइए जंग का मैदान”

    Share Add as a preferred…

    मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष का दायरा बढ़ा, अब ₹4 लाख तक आय वाले परिवारों को मिलेगा इलाज में आर्थिक सहारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *