समकालीन अभियान में भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 122 आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे समकालीन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले दो दिनों में शहर और ग्रामीण इलाकों के कई थाना क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना स्तर पर गठित विशेष टीमों ने देर रात तक अलग-अलग संवेदनशील क्षेत्रों में दबिश दी और वारंटियों, फरार आरोपियों, पेंडिंग केस के अभियुक्तों, असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल संदिग्धों को पकड़ा।

सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि
“कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए यह अभियान चलाया गया है। कई आरोपी जो लंबे समय से फरार थे, उन्हें भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।”

उन्होंने टीमों को निर्देश दिया था कि किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल व्यक्ति को बख्शा न जाए और तुरंत कार्रवाई की जाए।

एसपी ने यह भी कहा कि
“इस अभियान से अपराध पर रोक लगेगी और शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।”

सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ चल रही है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


 

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading