14 जून तक नहीं कराया Aadhaar Card Update तो देना होगा इतना जुर्माना

आपके पास Aadhaar Card नहीं है तो आपकी जिंदगी के सारे काम रुक जाना तय है। इतना ही नहीं, Aadhaar Card में कोई कमी होने पर भी यह निष्क्रिय रहता है, जिसके बिना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए Aadhaar Card को लेकर UIDAI की ओर से नए-नए नियम बनाए जाते रहते हैं। अगर आपके पास 10 साल पुराना आधार है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

क्या आप जानते हैं कि सोशल मीडिया पर आधार कार्ड से जुड़ा एक चौंकाने वाला मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर आपने 14 जून तक इसे अपडेट नहीं कराया तो UIDAI की ओर से इसे निष्क्रिय कर दिया जाएगा। इस मैसेज को पढ़कर लोग टेंशन में भी हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

आधार कार्ड को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मैसेज फर्जी है, जिसका UIDAI से कोई लेना-देना नहीं है। UIDAI ने बताया, 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराने की आखिरी तारीख 14 जून रखी गई है। आप 14 जून तक अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करा सकते हैं।

अगर आपने इस तारीख तक यह काम नहीं कराया तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अपडेट नहीं हुआ है तो आप समय रहते यह काम करवा सकते हैं, जिससे कोई परेशानी नहीं होगी।

यूआईडीएआई की ओर से इस काम की तारीख कई बार बढ़ाई जा चुकी है, जिसका आप समय रहते फायदा उठा सकते हैं। आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूआईडीएआई ने इसे मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून तय की है।

हालांकि इसके बाद भी पुराना आधार कार्ड बेकार नहीं होगा। अफवाहों में न पड़ें बल्कि इसे अपडेट करवा लें, क्योंकि यह काम मुफ्त में करवाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड धारकों को नजदीकी जन सुविधा केंद्र जाना होगा, जहां वे आसानी से यह काम करवा सकते हैं। इस काम के लिए विभाग की ओर से कई बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े..

मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

Share Add as a preferred…

जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *