पढ़ाने की बजाए गप्प लड़ाई, तो अब बॉर्डर पर भेजे जाएंगे ऐसे शिक्षक: डॉ. एस. सिद्धार्थ

पटना, 8 जून।बिहार में अब स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही पर सीधा एक्शन होगा। शिक्षा विभाग के साप्ताहिक कार्यक्रम “शिक्षा की बात हर शनिवार” के 17वें एपिसोड में अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने साफ-साफ कहा कि जो शिक्षक पढ़ाने के बजाय स्कूल में गप्प लड़ाते मिलेंगे, उन्हें बॉर्डर इलाके में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

शिक्षकों को दी कड़ी चेतावनी

पटना निवासी नीना गुप्ता की शिकायत पर एसीएस ने तुरंत नाराजगी जताई और जांच के आदेश देते हुए दोषी शिक्षकों को बॉर्डर एरिया में ट्रांसफर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं।

ट्रांसफर में नहीं चलेगी सिफारिश

कार्यक्रम में एक शिक्षक ने मनचाही पोस्टिंग के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की। इस पर डॉ. सिद्धार्थ ने कहा कि अब ट्रांसफर पूरी तरह ऑनलाइन और कोडेड सॉफ्टवेयर से होगा। किसी डीईओ, शिक्षक या अफसर का कोई दखल नहीं। साथ ही लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।

समर कैंप से बच्चों की पढ़ाई को नया रंग

किशनगंज के शिक्षक गोपाल प्रसाद राय द्वारा समर कैंप में गणित पढ़ाने की पहल की सराहना करते हुए एसीएस ने कहा कि खेल-खेल में पढ़ाई बच्चों की लर्निंग कंटिन्यू रखती है। वे खुद भी कुछ कैंप का दौरा करने की इच्छा जताई।

मेडिकल लीव में वेतन कटौती गलत

गोपालगंज की शिक्षिका राधिका शर्मा की शिकायत पर एसीएस ने स्पष्ट किया कि मेडिकल अवकाश पर वेतन रोकना नियम के खिलाफ है। यदि ‘नो पे लीव’ नहीं है तो वेतन मिलेगा।

स्कूल बिल्डिंग, पद रिक्ति और वेतन विसंगति पर भी सख्ती

  • पूर्णिया: 5 साल से अधूरी स्कूल बिल्डिंग पर कार्यपालक अभियंता को निरीक्षण का आदेश।
  • मधुबनी: रिक्त पदों पर गलत रिपोर्टिंग की गंभीर समीक्षा और शीघ्र बहाली का आश्वासन।
  • वेतन निर्धारण: जिलावार विसंगतियों की जांच और एरियर का भुगतान।

ग्रामीण बच्चों को मिलेगी स्पोर्ट्स ड्रेस

किशनगंज की शिक्षिका झूमी कुमारी के सवाल पर एसीएस ने बताया कि चयनित बच्चों को सीमित संख्या में स्पोर्ट्स ड्रेस दी जाएगी।

एमडीएम गड़बड़ी पर कार्रवाई

मोतिहारी के विद्यालय में प्रधानाध्यापक की अभद्रता और एमडीएम राशि गड़बड़ी की शिकायत पर विभाग ने जांच के आदेश दिए। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।


 

  • Related Posts

    दहेज की ‘बलि’ चढ़ी पटना DM के ड्राइवर की बेटी! भागलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; बेड पर पड़ी मिली लाश, पति और सास गिरफ्तार

    HIGHLIGHTS: बहादुरपुर में ‘दहेज दानवों’…

    Continue reading
    भागलपुर में कुदरत का ‘कहर’! 20 मार्च के तूफान ने उजाड़े किसानों के सपने; रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार— “साहब, अब मुआवजे का ही सहारा”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के खेतों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *