“बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को NAAC में मिला ‘A’ ग्रेड, राज्य के लिए ऐतिहासिक गौरव”

शिक्षा, शोध और सेवा में बिहार की नई उड़ान : विजय कुमार सिन्हा

पटना, 7 जून।बिहार के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘A’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उप मुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बिहार की शिक्षा, शोध और नवाचार में नई उड़ान का प्रमाण है।

संयुक्त प्रयास की ऐतिहासिक सफलता

श्री सिन्हा ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के संकल्प, कड़ी मेहनत और शिक्षकों, वैज्ञानिकों, छात्रों और किसानों के सम्मिलित सहयोग का परिणाम है। यह साबित करता है कि बिहार अब उच्च शिक्षा और अनुसंधान में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में मजबूती से खड़ा है।

NAAC टीम ने की थी गहन पड़ताल

NAAC की पीयर टीम ने 28 से 30 मई तक विश्वविद्यालय का दौरा कर शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों का गहराई से मूल्यांकन किया। इसके आधार पर विश्वविद्यालय को 3.08 CGPA के साथ ‘A’ ग्रेड दिया गया — और यह सब महज 15 वर्षों की अल्प अवधि में।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उत्कृष्टता

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप अपने पाठ्यक्रमों को बहुविषयक, कौशल-आधारित और नवाचार-प्रेरित बनाया है। पाठ्यक्रम डिज़ाइन, उद्योग-अकादमिक सहयोग और परिणाम-आधारित शिक्षा को NAAC टीम ने भी सराहा। छात्रों को वैकल्पिक विषय चुनने और अनुसंधान में प्रारंभिक स्तर से भागीदारी की सुविधा दी जा रही है।

फीडबैक आधारित सुधार और पारदर्शिता

विश्वविद्यालय में नियमित फीडबैक व्यवस्था भी लागू है। छात्रों, पूर्व छात्रों, नियोजकों और शिक्षकों की राय को शैक्षणिक सुधारों और नीति निर्माण में शामिल किया जाता है, जो इसे छात्र-केंद्रित और लचीला शिक्षा संस्थान बनाता है।

बिहार कृषि रोडमैप का असर

श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार कृषि रोडमैप का प्रभावी कार्यान्वयन और राज्य सरकार का सशक्त नेतृत्व इस सफलता के पीछे महत्वपूर्ण कारक रहा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए अपील की कि वे इस उपलब्धि को स्थायी सफलता में बदलें और बिहार को ज्ञान, विज्ञान और कृषि नवाचार का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाएं।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *