मरते दम तक रहेंगे नरेंद्र मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दिल्ली और झारखंड के चुनाव में सीटें ना मिलने पर जीतन राम मांझी की एनडीए से नाराजगी रह-रह कर सामने आ रही है। राजनीतिक सौदेबाजी के माहिर खिलाड़ी रहे माझी को लेकर मंगलवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर आई कि अब जीतन राम मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की बात कह दी है, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसपर सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया है कि वो मरते दम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा, हम सब अभी देश और बिहार के हित का कार्य कर रहें हैं तो कुछ मीडिया घराना विपक्ष के इशारे पर हमें बांटने की कोशिश कर रहा है। मैं वैसे लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं कि वे सचेत हो जाएं अन्यथा मैं उनके खिलाफ न्यायालय की शरण लूंगा और प्रेस काउंसिल में उनकी शिकायत दर्ज कराऊंगा।

दरअसल इससे पहले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान मोदी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी। इस दौरान मांझी ने कैबिनेट छोड़ने की धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा था कि एनडीए में उनकी पार्टी को उचित तवज्जो नहीं मिल रहा है। हालांकि, इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए मांझी ने अपनी बात को स्पष्ट की और कहा कि उनकी एनडीए से कोई नाराजगी नहीं है। जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जो इतना बड़ा पद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया है, वह कोई मामूली बात नहीं है। दिल्ली चुनाव में मैं पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में हूं।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *