बिहार में HRMS प्रणाली को मिली नई गति, अपर मुख्य सचिव ने चार मॉड्यूलों के हस्तक का किया लोकार्पण

पटना, 23 मई 2025 – बिहार सरकार द्वारा सरकारी कर्मियों के लिए लागू की जा रही मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) को और अधिक प्रभावी व सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के अपर मुख्य सचिव-सह-मिशन निदेशक डॉ. बी. राजेन्द्र ने HRMS के अंतर्गत तैयार किए गए चार प्रमुख मॉड्यूलों के हस्तक (मैनुअल) का औपचारिक लोकार्पण किया।

इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा, अपर मिशन निदेशक सहित मिशन सोसाइटी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्या है HRMS प्रणाली?

HRMS (Human Resource Management System) परियोजना को अगस्त 2022 से चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी नियमित सरकारी कर्मियों की सेवा से संबंधित समस्त कार्यों को डिजिटल, पेपरलेस एवं पारदर्शी बनाना है।

इस प्रणाली के माध्यम से कर्मियों की सेवा पुस्तिका, वेतन, पेंशन, अवकाश, ग्रेड, प्रोन्नति, भविष्य निधि आदि सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। इसके तहत कर्मियों को हर सेवा-प्रकरण की सूचना ई-मेल या SMS के माध्यम से तुरंत मिलती है। इससे न केवल निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी बल्कि सेवा संबंधी शिकायतों में भी भारी कमी आएगी।

पहले और दूसरे फेज में क्या-क्या हुआ?

प्रथम चरण में 27 अगस्त 2022 से Pay Roll Module को लागू किया गया, जिसके अंतर्गत वर्तमान में 6.27 लाख कर्मियों को डिजिटल माध्यम से वेतन का भुगतान हो रहा है।
द्वितीय चरण में 10 नए मॉड्यूल जैसे कि लीव मैनेजमेंट, ई-सर्विस बुक, कैडर प्रबंधन, आईटी डिक्लेरेशन, सर्विस वेरिफिकेशन आदि को लागू किया गया है।

हस्तक के बारे में

डॉ. बी. राजेन्द्र द्वारा जिन चार मॉड्यूलों के हस्तक का लोकार्पण किया गया है, वे हैं:

  1. नियमित कर्मियों का पंजीकरण
  2. ई-सेवा पुस्तिका
  3. कर्मचारी स्वयं सेवा (Employee Self-Service)
  4. छुट्टी प्रबंधन (Leave Management)

इन हस्तकों का उद्देश्य HRMS पोर्टल के उपयोग को और सरल बनाना है। इन मैनुअलों को सभी विभागों एवं कार्यालयों को जल्द वितरित किया जाएगा और इन्हें HRMS पोर्टल https://hrms.bihar.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है

प्रशिक्षण भी जारी

मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, इन हस्तकों को सरल भाषा में तैयार किया गया है ताकि सभी कर्मी सहजता से इसका लाभ ले सकें।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर का बड़ा हमला: “सिर्फ पुलिस नहीं, आदेश देने वालों की भी हो जांच”

    Share Add as a preferred…

    खान सर-रोशन आनंद विवाद में अवध ओझा की एंट्री! बोले- “मैंने पहले ही खान सर को मैसेज कर कहा था, मामला बढ़ाओ मत”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *