बिहार में रचा जा रहा है इतिहास: ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का भव्य आगाज़ 4 मई से

पटना, 3 मई 2025:बिहार खेल जगत में एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रहा है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का उद्घाटन समारोह 4 मई को पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश के माध्यम से औपचारिक रूप से उद्घाटित होगा, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार खेलों की मशाल प्रज्वलित कर उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

IMG 20250503 WA0149

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, राज्य मंत्री श्रीमती रक्षाखिल खडसे, बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा, और खेल मंत्री श्री सुरेन्द्र मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

28 खेल, 10,000 खिलाड़ी

यह महाकुंभ 4 मई से 15 मई तक चलेगा, जिसमें कुल 28 खेलों में देश भर के लगभग 10,000 एथलीट भाग लेंगे। पटना के अलावा राजगीर, गया, भागलपुर, बेगूसराय और दिल्ली में भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

IMG 20250503 WA0150

कार्यक्रम की समय-सारिणी

  • 6:00 PM – 6:05 PM: अतिथियों का स्वागत
  • 6:05 PM – 6:08 PM: खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता का संबोधन
  • 6:08 PM – 6:13 PM: गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया जाना
  • 6:13 PM – 6:16 PM: खेलो इंडिया संबंधित वीडियो प्रस्तुति
  • 6:16 PM – 6:21 PM: केंद्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया का संबोधन
  • 6:21 PM – 6:26 PM: मशाल प्रज्वलन
  • 6:26 PM – 6:31 PM: गंगा आरती एवं मां मुंडेश्वरी स्तुति (संगीत कार्यक्रम)
  • 6:31 PM – 6:41 PM: मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का संबोधन
  • 6:41 PM – 6:56 PM: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश
  • 6:56 PM – 7:21 PM: “शोकेसिंग बिहार” सांस्कृतिक कार्यक्रम (पंकज त्रिपाठी और बिहार के कलाकारों द्वारा)

थीम और विशेषताएं

इस बार की थीम “खेल के रंग, बिहार के संग!” है। बिहार के सांस्कृतिक वैभव को भी इस आयोजन के माध्यम से देश-दुनिया के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

यह आयोजन बिहार को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


 

  • Related Posts

    टीएमबीयू में ‘ग्रिवांस कमेटी’ को लेकर विवाद- सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आदेश जारी करना दुर्भाग्यपूर्ण: ABVP

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *