जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा 18 अक्टूबर को हिंदू जागरण यात्रा का किया जाएगा आयोजन

भागलपुर : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा एक विशेष बैठक रखी गई। जिसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी शामिल हुए। इस बैठक में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार एवं भारत में भी हिंदुओं की घटती जनसंख्या, और देश में जल्द दो बच्चे का कानून बनाने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा विचार विमर्श किया गया।

वहीं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया की हिंदुत्व को एक मंच में लाने और देश में हिंदुओं की एकता को अखंड करने के लिए, आगामी 18 अक्टूबर 2024 को भागलपुर के प्रांगण से विशाल हिंदू जागरण यात्रा का आयोजन किया जायेगा।

जिसमें हिंदू हृदय सम्राट गिरिराज सिंह मुख्य रूप से सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन तत्पर है। वही इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…