बेतिया में बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, फाइनेंस कर्मी की महिला ने की पिटाई

बिहार के बेतिया शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीच सड़क पर एक महिला ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। राहगीर हैरान रह गए और कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा।

कालीबाग थाना क्षेत्र का मामला

घटना कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया सिनेमा चौक के पास की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला युवक पर गाली-गलौज और दुर्व्यवहार का आरोप लगा रही है, जबकि युवक पैसे की बात करता नजर आ रहा है। मौके पर मौजूद दूसरी महिला भी युवक पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उसे मारने की बात कहती सुनाई दे रही है।

बाइक फाइनेंस से जुड़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी था और किस्त बकाया होने पर सड़क पर ही बाइक रुकवाकर भुगतान की मांग कर रहा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने बाइक सवार महिला से दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। इसी बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सड़क पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट साफ देखी जा सकती है।

पुलिस पहुंची, समझौते के बाद मामला शांत

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद आपसी सहमति से समझौता कर मामला शांत कराया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि सड़क पर वाहन रोककर किस्त वसूली करना कानून के खिलाफ है। दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘फैमिली’ बनकर चल रहा था देह व्यापार का गंदा खेल! जोगसर पुलिस ने सतीश सरकार लेन में मारा छापा; तीन गिरफ्तार, मकान मालिक की लापरवाही आई सामने

    Share Add as a preferred…

    Continue reading