दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग: नितिन गडकरी और CM सम्राट चौधरी के बीच बिहार की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में बिहार की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर बनी सहमति

करीब आधे घंटे तक चली बैठक में बिहार की कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी। इनमें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे, रक्सौल-हल्दिया कॉरिडोर और बक्सर-भागलपुर हाईवे जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

भूमि अधिग्रहण की बाधाएं होंगी दूर

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की लंबित परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण के कारण रुके कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए दोनों सरकारों के बीच सहमति बनी। अधिकारियों को इन बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का निर्देश दिया गया।

फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाने का प्रस्ताव

दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग: नितिन गडकरी और CM सम्राट चौधरी के बीच बिहार की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य के कुछ प्रमुख फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों को सिक्सलेन में विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। इसके साथ ही वन विभाग से स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक अड़चनों को शीघ्र दूर करने पर भी चर्चा हुई।

CM सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की कनेक्टिविटी को नई गति देने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि राज्य की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।

बिहार को मिलेगा बेहतर सड़क नेटवर्क

राज्य सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में सड़क संपर्क और परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। इससे व्यापार, उद्योग, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे, जबकि लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगम हो सकेगी।

  • ये भी पढ़े..

    सुलतानगंज के नामामि गंगे घाट पर बड़ा हादसा, गंगा स्नान के दौरान 13 वर्षीय बालक लापता

    Share Add as a preferred…

    मालदा टाउन स्टेशन पर टीबी जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया ‘टीबी मुक्त भारत’ का संदेश

    Share Add as a preferred…