बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

पटना, 25 जुलाई 2025 — बिहार में लगातार बढ़ती उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में तेजी से विकसित हो रहे निम्न दबाव के कारण राज्य में व्यापक बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, बांका और जमुई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा के साथ मेघगर्जन और तेज हवा चलने की संभावना है।

तापमान में गिरावट और मानसून की वापसी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मानसून की गतिविधियों के फिर से सक्रिय होने के कारण पूर्वी हवाएं (पुरवा) चलने लगी हैं, जिससे राजधानी समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

अब तक सामान्य से 44% कम हुई बारिश

राज्य में मानसून अब तक कमजोर रहा है, खासकर उत्तर बिहार के इलाकों में। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में अब तक औसतन 241.9 मिमी वर्षा हुई है जबकि सामान्य औसत 432.2 मिमी होता है — यानी 44 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई

जिला/स्थानवर्षा (मिमी)
गया (डुमरिया)85.4
जहानाबाद66.2
औरंगाबाद (ओबरा)52.2
पटना (धनरूआ)50.4
रोहतास46.8
गया (बाराचट्टी)43.6
पटना (फतुहा)42.4
पटना (दनियावां)35.4
अरवल (कुर्था)28.4
औरंगाबाद (रफीगंज)27.4
मोतिहारी27.1
बक्सर24.7
वैशाली (जनदाहा)15.2
सिवान (नौतन)14.6

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम (°C)न्यूनतम (°C)
पटना37.029.3
गया34.826.4
भागलपुर34.129.6
मुजफ्फरपुर35.830.5

राजधानी में दिखा मौसम का बदलाव

पटना और उसके आसपास के इलाकों में गुरुवार को दिन भर तेज धूप और नमी वाली हवाओं से लोग बेहाल रहे। हालांकि शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आई और लोगों को थोड़ी राहत मिली।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गिरेगा पारा; नेपाल में बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा

    Share Add as a preferred…

    छपरा में 7वीं की छात्रा से अश्लील चैटिंग का आरोप, गणित शिक्षक की लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *