भोजपुर: खेत जोतने के विवाद में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

भोजपुर (आरा), 25 जुलाई 2025 — भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में गुरुवार रात जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। घटना में एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

खेत जोतने पहुंचे थे दोनों भाई, विवाद ने ली हिंसक रूप

जानकारी के अनुसार, मृतक 42 वर्षीय श्रीभगवान सिंह और उनका छोटा भाई 40 वर्षीय ददन सिंह, गुरुवार रात खेत जोतने गए थे। तभी गांव के ही लल्लू सिंह और उसके सहयोगियों ने जमीन को लेकर आपत्ति जताई। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और लल्लू सिंह के नेतृत्व में हमलावरों ने दोनों भाइयों को गोली मार दी।

श्रीभगवान सिंह के सीने और हाथ में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ददन सिंह को कमर में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

पहले से चल रहा था भूमि विवाद

परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता हरिकिशोर सिंह के नाम पर कुल 22 बीघा जमीन थी, जो तीन भाइयों में बंटी थी। श्रीभगवान के हिस्से में सात बीघा जमीन आई थी। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने कुछ जमीन पहले ही बेच दी थी। आरोप है कि लल्लू सिंह ने बीते दिनों जबरन शेष जमीन को कम कीमत पर अपने नाम करवा लिया और कब्जा जमा लिया।

गुरुवार को जब दोनों भाई खेत की जुताई करने पहुंचे, तो लल्लू सिंह ने विरोध किया और विवाद के बाद गोली चला दी।

SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, चार खोखा बरामद

घटना की सूचना पर भोजपुर एसपी राज ने देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश और भूमि विवाद का परिणाम है। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

मृतक के परिवार में मचा कोहराम

मृतक श्रीभगवान सिंह अपने पीछे पत्नी रीता देवी और तीन बेटे रामबाबू, जीतन और नीतीश को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश व्याप्त है।


 

  • ये भी पढ़े..

    “आलोचनाओं के बीच एक्शन में निशांत कुमार, दिल्ली से लौट सीधे पहुंचे घायलों के पास”

    Share Add as a preferred…

    बेगूसराय के गंगोत्री गंगे मॉल में लगी आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *