वोटिंग से पहले खेसारीलाल यादव को बड़ा झटका, मीरा-भायंदर नगर निगम ने भेजा नोटिस

पटना/मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की मीरा-भायंदर नगर निगम ने खेसारीलाल यादव के मीरा रोड स्थित आवास पर कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, वहीं विपक्ष ने इसे भाजपा द्वारा दबाव बनाने की रणनीति बताया है।

अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई का आदेश

नगर निगम द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि खेसारीलाल यादव के घर पर लोहे के एंगल और पत्थर के शेड का अवैध निर्माण किया गया है। प्रशासन ने इन्हें तुरंत हटाने का निर्देश दिया है, अन्यथा अतिक्रमण विभाग द्वारा कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस घर में एक स्टूडियो भी बनाया गया है, हालांकि वर्तमान में वहां ताला लगा है और खेसारी परिवार चुनाव प्रचार के लिए बिहार में मौजूद है।

3 नवंबर को जारी हुआ नोटिस

यह नोटिस 3 नवंबर को जारी किया गया था। माना जा रहा है कि मतदान की तारीख करीब आने के बीच निगम जल्द ही स्थल पर कार्रवाई कर सकता है। चुनावी माहौल के बीच इस कदम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी है।

विपक्ष ने लगाया राजनीतिक दबाव का आरोप

विपक्ष का कहना है कि यह नोटिस भाजपा की ओर से खेसारीलाल यादव पर चुनावी दबाव बनाने की कोशिश है, क्योंकि वे छपरा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में हैं।

खेसारीलाल की ओर से प्रतिक्रिया नहीं

नोटिस के बाद से खेसारीलाल यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। राजद उम्मीदवार बनने के बाद से खेसारी लगातार चर्चा में बने हुए हैं और हाल ही में उनके बयान भी सुर्खियों में रहे थे।

छपरा से लड़ रहे चुनाव

खेसारीलाल यादव इस चुनाव में छपरा विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार हैं। बिहार में चुनावी जंग इस समय चरम पर है और एनडीए व महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…