MMS वीडियो लीक होने के बाद गुनगुन गुप्ता ने कर ली आत्महत्या? इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे, जानिए क्या है सच्चाई

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता का एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया था, जिसके बाद वो खासी चर्चा में आ गईं। इस वीडियो के सामने आने के बाद ये चर्चा चलने लगी कि गुनगुन गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। आने डांस के वीडियो के कारण इंस्टाग्राम पर लोकप्रिय गुनगुन गुप्ता मात्र 19 साल की हैं और उनके कंटेंट खासे वायरल होते हैं। अब उनके आत्महत्या की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि अपने वायरल अश्लील वीडियो से आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली है।

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता के आत्महत्या के दावे

‘ukweb’ नामक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने पूरे टीवी के खबर वाले फॉर्मेट में गुनगुन गुप्ता के आत्महत्या की बात कही। उसने तस्वीरों के साथ लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज़: गुनगुन गुप्ता का हुआ निधन। वायरल वीडियो की वजह से की ख़ुदकुशी।” इसने जो तस्वीर शेयर की उसमें गुनगुन गुप्ता की फोटो पर माला पहनाई हुई है, जैसे मृतकों की तस्वीर पर पहनाते हैं। साथ ही अपनी वेबसाइट पर भी वीडियो के लिंक्स शेयर किए। हालाँकि, अश्लील वीडियो का लिंक शेयर करना गलत है।

https://twitter.com/ukweb742/status/1721974949777424670?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1721974949777424670%7Ctwgr%5Eed2faca0239947582b1fd33845f2e38200d5ec8a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.opindia.com%2Ffact-check%2Fsocial-media-fact-check%2Fgungun-gupta-instagram-committed-suicide-after-mms-obscene-leak-video-know-truth%2F

ठीक इसी तरह की हूबहू पोस्ट एक अन्य ट्विटर हैंडल ने भी की:

https://twitter.com/xtiptop/status/1721974939551437198?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1721974939551437198%7Ctwgr%5Eed2faca0239947582b1fd33845f2e38200d5ec8a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.opindia.com%2Ffact-check%2Fsocial-media-fact-check%2Fgungun-gupta-instagram-committed-suicide-after-mms-obscene-leak-video-know-truth%2F

इसी तरह की चीजें फेसबुक पर भी चलाई गईं। ‘राजस्थान का लड़का’ नामक फेसबुक पेज ने एक वीडियो डाल कर लिखा, “गुनगुन गुप्ता का आत्महत्या से पहले का ये आखिरी वीडियो वायरल।”

Gungun Gupta Viral
गुनगुन गुप्ता का आत्महत्या वाला दावे करने का वीडियो वायरल

MMS वीडियो लीक के बाद गुनगुन गुप्ता ने की आत्महत्या?

आपने देखा कि कैसे गुनगुन गुप्ता के आत्महत्या की बातें कही जा रही हैं। हालाँकि, सच्चाई ये है कि गुनगुन गुप्ता के आत्महत्या को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर भी 2 दिन पहले तस्वीर अपलोड की गई है, ऐसे में अचानक उनके आत्महत्या की बात अफवाह की है। अगर ऐसा कुछ होता तो उनके किसी सोशल मीडिया हैंडल से ज़रूर ऐसी जानकारी दी जाती। किसी मेनस्ट्रीम मीडिया संस्थान में भी ये खबर नहीं है, ऐसे में ये विश्वसनीय नहीं ही लगती।

याद दिलाते चलें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता का अश्लील वीडियो लीक हो गया था। इस वीडियो में वो एक लड़के के साथ वीडियो कॉल पर दिखाई दे रही हैं। गुनगुन गुप्ता इंस्टाग्राम पर खासी सक्रिय हैं, जहाँ उनके 59 लाख फॉलोवर्स हैं। इतना ही नहीं, स्नैपचैट पर भी उनके 6 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। इसी तरह फेसबुक पर उनके 2 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं। यूट्यूब पर भी 66,000 लोगों ने उनके चैनल को सब्स्क्राइब कर रखा है। ऐसे में उनका वीडियो वायरल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसमें गुनगुन गुप्ता कथित तौर पर वीडियो कॉल पर कपड़े उतारते हुए नज़र आ रही हैं। वो अपने स्तन और प्राइवेट पार्ट्स दिखाती नज़र आ रही हैं। वहीं वीडियो कॉल पर उनके साथ जुड़ा लड़का भी एक्सप्रेशंस दे रहा है। टेलीग्राम पर ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है। गुनगुन गुप्ता ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया जारी नहीं की है। इंस्टाग्राम पर उनके डांस वाले वीडियो अक्सर वायरल होते हैं। एक वीडियो में वो गरीबों को वस्त्र वितरित करते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
इजरायल के ‘डिमोना’ पर ईरानी मिसाइल का सीधा प्रहार! इमारत जमींदोज, 20 घायल; अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ‘नतंज’ न्यूक्लियर प्लांट पर हमले का आरोप?

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *