बेबीलोन होटल में गर्लफ्रेंड की गला दबाकर की हत्या, जिंदा तो नहीं दो बार देखने होटल पहुंचा था ब्वॉयफ्रेंड

रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के रूम नंबर 416 में वाणी गोयल की हत्या हुई थी। उसके पुरुष मित्र विशाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ तो वह दो बार होटल में आकर युवती के मरने की पुष्टि की। इसके बाद वह आखिरी बार शाम छह बजे होटल से निकल गया। सूरजपुर निवासी विशाल पांच जुलाई को रायपुर आ गया था।

घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को साथ लेकर आएगा या फिर कुछ कर के आएगा। हालांकि युवती की हत्या के बाद वह खुद रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली। युवती की पीएम रिपोर्ट नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ है। वाणी अपने बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी, लेकिन विशाल ने उसका मुंह दबा दिया।

कैब की मदद से स्वजन पहुंच गए थे होटल

वाणी का फोन बंद होने के बाद स्वजन परेशान हो गए थे। उन्होंने तत्काल सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं कैब वाले का पता चलने के बाद वह नौ बजे रात होटल पहुंच गए थे। होटल प्रबंधन को जब वाणी के रुकने के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई। सुबह चार बजे जब फिर पुलिस पहुंची तब काफी बहस के बाद दरवाजा खुला। रूम में वाणी का शव बिस्तर के नीचे मिला।

शादी करना चाहता था युवक

जानकारी के अनुसार विशाल और वाणी एक दूसरे को पहले से जानते थे। वाणी से विशाल शादी करना चाहता था। लेकिन वाणी उसके साथ दोस्त की तरह रहना चाहती थी। घटना दिनांक को विशाल ने उससे शादी की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। वाणी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विशाल ने वाणी का गला दबा दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी संषर्घ भी हुआ। चेहरे और हाथ में भी चोट के निशान मिले हैं।

ये भी पढ़े..

गनगनिया पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित, महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share Add as a preferred…

भागलपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, डीएम अलंकृता पांडे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Share Add as a preferred…