इंस्टाग्राम पर चैटिंग करते हुए दिल दे बैठी युवती, शादी की जिद करने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार

यूपी के जौनपुर के एक गांव की 23 वर्षीय युवती अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से चैटिंग करते करते जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को दिल दे बैठी। सोमवार को वह युवक से शादी करने की जिद लिए उसके घर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर प्रेमी घर छोड़कर फरार हो गया। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। घंटों बाद परिवार के लोगों ने समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया, तब युवती वापस लौटी।

युवती इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालती थी। इसी रील में कमेंट के दौरान घर से छह किमी दूर के एक गांव के लड़के से युवती का प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे धीरे परवान चढ़ने लगा। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। युवक कुछ दिन टालता रहा। जिसके चलते युवती काफी आवेश में आकर युवक के घर पहुंच गई।

युवती के आने के पहले ही उसका प्रेमी कहीं भाग गया। घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। वह घर में रहकर प्रेमी को बुलवाने की जिद करने लगी। काफी विवाद बढ़ने लगा तब गांव के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने युवती से कहा कि अभी युवक घर पर नहीं है। आएगा तभी कुछ हो पायेगा। युवती को काफी समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

  • ये भी पढ़े..

    मछली उत्पादन को मिलेगी नई उड़ान: बिहार सरकार बनाएगी जलकृषि आधारभूत संरचना विकास निगम

    Share Add as a preferred…

    जीविका के 2,446 नवनियुक्त कर्मियों को मिला नियुक्ति पत्र, मंत्री बोले- महिला रोजगार योजना लागू करने वाला पहला राज्य है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *