बेगूसराय से गिरिराज सिंह का प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला: ‘उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए खुद चुनाव लड़ने उतर गए’

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज और उसके संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए प्रशांत किशोर खुद मैदान में उतरने को मजबूर हुए हैं।

‘जन सुराज के उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा पाए’

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि जन सुराज केवल “शब्दों की राजनीति” कर रही है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी पर पहले भी पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जन सुराज के कई उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके, इसलिए इस बार उपचुनाव में कोई उम्मीदवार तैयार नहीं हुआ और प्रशांत किशोर को खुद चुनाव लड़ना पड़ा।

‘झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलती’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बांकीपुर की जनता सब समझती है और भ्रामक राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जिस नेता को विधायक बनाया, उसी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी दिया है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है।

पीएम मोदी के वैश्विक सम्मान का किया जिक्र

अपने संबोधन में गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के 35 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया है, जो केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।

उन्होंने यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके किसी भी प्रधानमंत्री को इस स्तर का वैश्विक सम्मान नहीं मिला था।

बांकीपुर उपचुनाव पर सबकी नजर

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर चुनावी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है।

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 13 जुलाई
  • मतदान: 30 जुलाई
  • मतगणना: 3 अगस्त

उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और प्रचार अभियान तेज हो गया है।

  • ये भी पढ़े..

    JDU में बढ़ी अंदरूनी कलह! सांसद रामप्रीत मंडल का बड़ा दावा- ‘2 महीने से नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं मिला, सम्राट चौधरी ने 2 मिनट में बुला लिया’

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव पर JDU का बड़ा दावा: ‘NDA जीतेगा 1 लाख वोटों से’, प्रशांत किशोर पर नीरज कुमार का तीखा हमला

    Share Add as a preferred…